- Hindi News
- सम्मान समारोह में सेन समाज के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सम्मान समारोह में सेन समाज के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जिलासेन समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मानस भवन में किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम समाज की प्रतिभावन माताओं बहनो ने रंगोली सजाई, इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता में बहनो ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर मेंहदी रचाई और सबसे अंत में नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सेन समाज के 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। किसी ने 5 कांच पर डांस किया, तो किसी ने मटके पर ठुमके लगाए और कुछ नगाड़े संग ढोल बाजे पर थिरके। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक लाने वाले एवं मेंहदी रंगोली एवं नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभावन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दमोह नगर पालिका की नव निर्वाचित अध्यक्ष मालती असाटी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता सिद्वार्थ मलैया रहे। विशेष अतिथियो में समाज के वरिष्ठ नागरिक बीडी सेन कृषि विकास अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं सेन समाज के जिलाध्यक्ष विवेक सेन, आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक अनुरोध सेन विशिष्ट अतिथि के रुप में मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं मालती असाटी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सेन समाज द्वारा जो यह प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया है जिसमें एक से बढकर एक प्रस्तुति दी गई है। सभी बच्चे बधाई के पात्र है निश्चित रुप से यह सेन समाज का गौरव बढ़ाएंगे और नाम रोशन करेंगे। श्री मलैया ने प्रतिभावन बच्चा का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हर समाज में होने चाहिए। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, नैंसी सेन, द्वितीय स्थान राज सेन, तृतीय स्थान प्रियंका सराठे मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम सोनिका सेन, द्वितीय सपना सेन तृतीय स्थान पर वर्षा सेन रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम अंजली सेन, भारत नाट्यम, द्वितीय मयंक सेन बेजुआ, तृतीय स्थान कमली कमली पर डांस करने वाली आशी सेन रही। 12वीं कक्षा की प्रावीण्य सूची में प्रथम प्रवीण कुमार उसरेठे, द्वितीय योगेश सेन, तृतीय प्रियंका सेन रही। 10वीं की प्रावीण्य सूची में प्रथम निकिता सेन, द्वितीय दीक्षा सेन, तृतीय स्वप्निल सेन, 8 वी की प्रावीण्य