पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिनों से स्थिर बना रात का पारा

पांच दिनों से स्थिर बना रात का पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात के साथ दिन का पारा भी गिरा, ठंड बढ़ी

भास्करसंवाददाता| दमोह

शहरमें पिछले पांच दिनों से रात का पारा स्थिर बना हुआ है। तापमान में लगातार कमी रही है। जिससे ठंड भी बढ़ गई है। सूरज ढलते ही सर्द हवाएं चलने लगती हैं। रात के साथ दिन का पारा भी लुढ़क रहा है। एक सप्ताह में दिन आैर रात के पारे में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। बुधवार को दिन का पारा 28.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं रात का पारा 8.5 डिग्री दर्ज हुआ। 6 दिसंबर से रात का पारा 8 डिग्री के इर्द गिर्द बना हुआ है। पारे में स्थिरता से ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को दिनभर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह शाम सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ जाती है। ठंड बढ़ने से मौसमी बीमारी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। लोग वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम के शिकार हो रहे हैं।

खासकर बच्चों, वृद्धों में सर्दी का असर ज्यादा दिख रहा है। वहीं हृदय रोगियों को ठंड में परेशानी हो रही है।