पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुझार घाट पेयजल परियोजना का काम 3 महीने में करने के निर्देश

जुझार घाट पेयजल परियोजना का काम 3 महीने में करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटसभाकक्ष में बुधवार दोपहर जुझार घाट पेयजल परियोजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने एसएमसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड पुणे के अधिकारियों से कंपनी द्वारा तैयार रणनीति की जानकारी लेकर कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा दमोह शहर के भीषण जल संकट को देखते हुए 24 घंटे काम करना होगा। ब्यारमा नदी से पाइप लाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर किया जाए। कार्य के लिए प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कलेक्टर ने नगरपालिका के इंजीनियर मेघ तिवारी को हिदायत दी वे प्रतिदिन एसएमसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से संपर्क में रहे कहीं भी दिक्कत हो त्वरित निराकरण करवाएं और उन्हें रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा नगर के आम जागरूक नागरिक से भी हम मदद लेंगे। इस अवसर पर आयोजित बैठक में एसएमसी कंपनी के अधिकारियों द्वारा इंटकवेल, पाइप लाइन, पेयजल टंकियों की डिजाइनें आदि की विस्तार से जानकारी रखी। कलेक्टर ने कहा कि इस वर्षाकाल में मात्र दमोह जिले में 29 इंच वर्षा होने के कारण राजनगर में पानी का पर्याप्त भराव नहीं हो पाया, फलस्वरूप यहां पेयजल आपूर्ति के लिए जल कम मात्रा में है, प्रशासन के प्रयास जारी है कि जुझार घाट योजना के तहत पेयजल आपूर्ति मार्च तक जल प्रदाय कर लिया जाए। उन्होंने दमोह शहर के नागरिकों से अपील की है कि पानी ज्यादा से ज्यादा संरक्षित करें इसका अपव्यय हो नागरिक भी इसमें सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि जल की बर्बादी हो, यदि कोई व्यक्ति जल का अप व्यय करता है तो नगरपालिका के इंजीनियर मेघ तिवारी के मोबाइल नंबर 94250-96366 पर सूचित कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से यह भी कहा है कि शहर में कहीं भी पेयजल पाइप लाइन से पानी बह रहा है या पाइप लाइन लीकेज है तो नगरपालिका के इंजीनियर श्री तिवारी, नगरपालिका सीएमओ के मोबाइल नंबर 9425305333 या अन्य कर्मचारियों को अवगत कराएं।