पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने नो एंट्री में घुसे वाहनों के चालान काटे

पुलिस ने नो एंट्री में घुसे वाहनों के चालान काटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायातपुलिस द्वारा बुधवार को शहर के किल्लाई नाका से बस स्टैंड चौराहा के बीच सड़क किनारे खड़े दर्जनों ट्रकों के चालान काटे। नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों के चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे नो एंट्री में प्रवेश करें। ट्रैफिक अमले ने सख्ती दिखाते हुए ट्रकों को सड़क किनारे से हटवाया, जिन वाहनों के ड्राइबर गायब थे उनको उठवाने के लिए यातायात पुलिस ने क्रेन भी बुला ली हालांकि बाद में वाहनों के ड्राइबर जाने और वाहन हटाने पर क्रेन का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसी मार्ग पर कुछ वाहनों में सुधार कार्य चल रहा था और वाहन के पहिए खुले पड़े थे जिन्हें ट्रैफिक प्रभारी प्रदीप सोनी ने खड़े होकर कसवाया और वाहन को अपनी आंखों के सामने हटवाया। सड़क किनारे खड़े सभी वाहनों के चालकों को उन्होंने सख्त हिदायत दी कि वे नो एंट्री में प्रवेश करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे दुकानें जमाएं दुकानदारों को भी हिदायत दी की वे वाहनों को दुकानों के सामने लगवाएं ताकि यातायात बाधित हो। गायत्री गेट से बस स्टैंड चौराहा तक सड़क किनारे लगे सभी वाहनों को हटवाया गया इसके बाद अन्य चौराहों पर बाइक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

दमोह। शहर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया। इस दौरान वाहन चालक मौजूद नहीं होने पर क्रेन को भी वाहन उठवाने के लिए बुलाया गया।