ट्रक चालक पर मामला दर्ज
दमोह : बटियागढ़थाना क्षेत्र के बकायन गांव मुक्ष्य मार्ग पर एक ट्रक चालक ने वृद्ध को कुचल दिया था। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घायल के बेटे गिरधारी पिता बद्री पटेल निवासी बकायन मंगलवार की शाम 5 बजे रिर्पोट दर्ज कराई है कि ट्रक क्रमंाक एमपी 20-1833 के चालक तेज गति लापरवाही से ट्रक चलाकर टक्कर मार कर उसके पिता के पैर पर से ट्रक चढ़ा दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसकी रिर्पोट पर पुलिस ने भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।