फरार आरोपी गिरफ्तार
दमोह : पुलिसने विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि गैसाबाद थाना पुलिस ने आम्र्स एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में फरार आरोपी वारंटी संग्राम सिंह (29) निवासी नैगुवां थाना कालिंजर जिला बांदा उत्तर प्रदेश तथा भादवि में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी भोलाराम काछी (22) निवासी मुश्कीबाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।