पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाट्य समारोह की शुरूआत आज से

नाट्य समारोह की शुरूआत आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| युवानाट्य मंच के द्वारा आयोजित चार दिवसीय नाट्य समारोह का प्रारंभ 11 दिसंबर को स्थानीय मानस भवन अस्पताल चौक में शाम 7 बजे से होगा। प्रथम दिवस समागम रंगमंडल जबलपुर के द्वारा नाटक रावण का मंचन किया जाएगा। सामाजिक परिस्थितियों को दर्शकों से रूबरू कराते इस नाटक के लेखक भूषण भट्ट और निर्देशन आशीष पाठक द्वारा किया गया है। समारोह में प्रत्येक दिन अलग अलग नाट्य संस्थाएं नाटकों के अलग अलग रंग बिखेरेंगी। आयोजन के दूसरे दिन युवा नाट्य मंच के द्वारा डिरामा भगत प्रहलाद, तीसरे दिन करनी भरनी और अंतिम दिन बहरूपिया नाटक का मंचन होगा।

साथ ही लोक कलाएं राष्ट्र की धरोहर विषय पर एक रंग गोष्ठी एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।