कराते प्रतियोगिता आयोजित
दमोह| स्थानीयओजस्विनी स्कूल में कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कराते प्रशिक्षक आशा खरे ने कराते के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। प्रशिक्षण में स्कूल के 5वीं से आठवीं तक के 36 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम बालिका वर्ग में मीरा मलैया, ग्रेसी खत्री, काजल, पुष्पांजली, बालक वर्ग में मानवेन्द्र, यशवंत, सत्यम, प्रदीप, रुद्र, आयुष, सौरभ, धनराज, राहुल, अमन, देवांश विजयी रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रकाश खंपरिया वाइस प्रेसीडेंट प्रतिभा तिवारी, विकास राज, अशोक राज सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।