- Hindi News
- शहर की साफ सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए : कलेक्टर
शहर की साफ-सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए : कलेक्टर
शहरकी साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि शासन निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश स्वच्छता अभियान की शुरूआत भी 25 सितंबर से प्रारंभ हुई है। स्वच्छता एवं शहर के सौदर्यीकरण के लिए चौराहों के विकास के साथ-साथ सड़कों के किनारे पेवर ब्लाक के अलावा बाल पेंटिंग कराई गई है, जिससे नगर का सौंदर्यीकरण अलग से दिखाई देने लगा है।
उन्होंने कहा नगर आपका अपना है, इसे सुंदर बनाने में आपका सहयोग अपेक्षित हैं। आप सबके सहयोग से ही दमोह शहर साफ-स्वच्छ होकर प्रदेश के लिए एक उदाहरण बन सकेगा। उन्होंने कहा स्वच्छता और सौंदर्य के प्रति अपने कार्यालय, कार्यालय परिसर, शाला भवन, बैंक के आस-पास के क्षेत्र में, नगर पालिका दमोह एवं अन्य संस्थाओं में उपलब्ध संसाधनों, स्वप्रेरणा से सामूहिक श्रमदान आदि के माध्यम से अपने शहर, ग्राम को सतत रूप से स्वच्छ बनाए रखने में नगर तथा ग्रामवासियों का सहयोग अपेक्षित है।
कलेक्टर श्री सिंह ने कॉलेज, स्कूलों के प्राचार्य, डीईओ स्वयं पहल कर शाला विकास निधि, जनभागीदारी निधि में उपलब्ध राशि से तथा एनसीसी, एनएसएस, ईको क्लब के माध्यम से स्वैच्छिक सामूहिक श्रमदान आदि के माध्यम से चौराहों में साफ-सफाई स्वच्छता इत्यादि का कार्य करने के लिए स्टेट बैंक चौराहा के लिए प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक दमोह, महाराणा प्रताप चौक के लिए महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दमोह, तीन गुल्ली चौराहा एवं कॉलेज परिसर के लिए प्राचार्य, शासकीय पीजी कॉलेज, दमोह, बस स्टैंड चौक के लिए जिला परिवहन अधिकारी दमोह, घंटाघर के लिए प्राचार्य एमएलबी स्कूल, अंबेडकर चौक के लिए सीएमएचओ, कीर्ति स्तंभ चौक के लिए प्राचार्य, जेपीबी स्कूल, जेल चौराहा के लिए प्राचार्य एक्सीलेंस स्कूल तथा शेंडेय वैद्य चौक के लिए प्राचार्य, उर्दू स्कूल, को स्वच्छ बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान सीएमएचओ को साफ-सफाई तथा स्वच्छता में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्य के साथ-साथ विभागों द्वारा किए जा रहे श्रमदान कार्य में भी आवश्यक सहयोग करें।
उन्होंने कहा है शहर की साफ-सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सफाई में लगे कर्मचारी अपनी ड्यूट