कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन कल
विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयाेजन पटेलनपुरवा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 13 फरवरी को किया जा रहा है। कई वर्षो से यह सम्मेलन बसंत पंचमी के दिन आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुर्मी क्षत्रिय समाज के बंधु मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनाते आए हैं।
कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष सरमन पटेल ने बताया कि इस सम्मेलन में समाज के विकास के लिए पांच बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। जिसमें सामूहिक विवाह आयोजन करवाने, सामाजिक एकता को मजबूती देने, महिलाओं को शिक्षित करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, समाज के उत्थान और चंहुमुखी विकास के लिए चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम पर्यटन नगरी खजुराहो के पटेलनपुरवा में बसंत पंचमी के अवसर पर विगत वर्षो की भांति आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण, कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष रामभगत पटेल करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदीप पटेल, पूर्व मंत्री गंगाराम पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह शिवचरन पटेल, उपाध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय समाज डॉ घासीराम पटेल उपस्थित होंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष सोने पटेल, युवा जिलाध्यक्ष बिहारीलाल पटेल ने समाज के लोगो से कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।