पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को स्कूल लाने के लिए चलेगा अिभयान

बच्चों को स्कूल लाने के लिए चलेगा अिभयान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल चलें हम अभियान के प्रेरकों के सहयोग से दस्तक अभियान का क्रियान्वयन

भास्कर संवाददाता| दमोह

लगातार एक महीने से स्कूल नहीं जाने वाले एवं तीन माह में जिनकी उपस्थिति 20 प्रतिशत से कम है या अनाथ बेघर हैं ऐसे बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले में निर्देश जारी किए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने नामांकन अभियान के अंतर्गत शाला से बाहर बच्चों की शिक्षा एवं उनका शालाओं में ठहराव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में दस्तक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया है कि शाला से बाहर बच्चों का सटीक चिह्नांकन कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। इस कार्य में स्कूल चलें हम अभियान के प्रेरकों से निरंतर संपर्क स्थापित कर उनके प्रोत्साहन के लिए भी निर्देशित किया है। उन्होंने प्रेरकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया ब्लाक हटा एवं पटेरा में 17 फरवरी, पथरिया एवं बटियागढ़ में 18 फरवरी, जबेरा एवं तेंदूखेड़ा में 19 फरवरी तथा दमोह ब्लाक में 20 फरवरी को सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

बच्चों का चिह्नांकन
उन्होंने बताया बच्चों का चिह्नांकन में प्रतिभा पर्व में प्राप्त डी एवं ई ग्रेड के बच्चें, ऐसे बच्चें जो लगातार 1 माह से अनुपस्थित हैं जिनकी 3 माह में उपस्थिति 20 प्रतिशत से कम है। ऐसे बच्चें जिनकी विगत वर्ष में समग्र आईडी थी, लेकिन आज तक में ही नहीं हुए, आरएसटीएन आरएसटी में दर्ज बच्चें, शाला से बाहर के विशेष आवश्यकता वाले बच्चें जो शाला में दर्ज ही नहीं हैं, अनाथ बेघर बच्चें तथा अन्य बच्चें जो शाला में दर्ज नहीं है लेकिन 6-14 आयु वर्ग के हैं।

प्रेरकोंं को सम्मानित किया जाए
उन्होंने बताया ब्लाक स्तर पर प्रेरको से निरंतर संवाद स्थापित करें एवं संपर्क बनाए रखें तथा एसएमएस ,ईमेल, वाट्स अप ग्रुप के माध्यम से जुडा़व करें। इस दौरान प्रेरकों के द्वारा कृत कार्यो का दस्तावेजीकरण तथा अच्छा कार्य करने वाले प्रेरकों का सम्मान किया जाए। इस दौरान प्रेरकों के प्रयासों से प्राप्त सफलताओं का प्रचार प्रसार कराया जाए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रेरकों का सम्मेलन के दौरान सम्मान किया जाए। इस कार्य को संपादन करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...