पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटे बच्चों को नौकरानी अफीम खिलाकर सुलाती हैं : किरण

छोटे बच्चों को नौकरानी अफीम खिलाकर सुलाती हैं : किरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापक संयुक्त महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

संतान पालन अवकाश प्रदान करने की मांग की

भास्कर संवाददाता | दमोह

शिक्षक संवर्ग के समान अध्यापक संवर्ग की महिलाओं को संतान पालन अवकाश प्रदान करने की मांग को लेकर अध्यापक संयुक्त महिला मोर्चा ने कलेक्टोरेट पहुंचकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी एसएलआर को सौंपा। गुरुवार की शाम 4 बजे अध्यापक संयुक्त महिला मोर्चा की महिलाएं कलेक्टोरेट परिसर में एकत्रित हुईं जहां से भीड़ के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट के गेट पर पहुंची जहां प्रभारी एसएलआर अवधबिहारी को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक किरण उपाध्याय कन्या शाला हिंडोरिया ने कहा कि घरों में काम करने वाली नौकरानी छोटे-छोटे बच्चों को अफीम खिलाकर सुलाती हैं। उन्होंने कहा जिनके छोटे-छोटे बच्चे होते हैं उन महिलाओं को स्कूल में मन नहीं लगता है पूरे समय वे स्कूल में समय नहीं दे पाती हैं। इससे बच्चों की देखभाल भी ठीक से नहीं हो पाती है। 18 साल तक के बच्चों को संभालने के लिए महिलाओं को अवकाश प्रदान किया जाना चाहिए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वित्त आयोग के आदेश 22 अगस्त 2015 के द्वारा महिला कर्मचारियों को 730 दिन के संतान पालन अवकाश की पात्रता प्रदान की गई है। जिसका लाभ शिक्षक संवर्ग की महिला कर्मचारियों को दिया जा रहा है। लेकिन अब अध्यापक संवर्ग की महिला कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित किया जा रहा है। अध्यापक संवर्ग को शिक्षक संवर्ग के समान अवकाश की पात्रता प्रदान की गई है। लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा अध्यापक संवर्ग को वित्त विभाग के आदेश से मिल रहे लाभ को अब नहीं दिए जाने के निर्देश से कई जिला शिक्षा अधिकारियों ने लाभ न देने तथा महिलाओं के पूर्व स्वीकृत अवकाश निरस्त कर शाला में उपस्थिति का दबाव बनाया जा रहा है द्वेष भावना को उजागर करता है।

इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण के विरुद्ध उचित कार्यवाही तथा अध्यापक संवर्ग की महिलाओं को लाभ दिए जाने के निर्देश जारी करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि शीघ्र ही आदेश जारी नहीं हुए तो विभाग के अधिकारियों के पुतले दहन होंगे। इस दौरान दीप्ति चौबे, आभा नायक, किरण उपाध्याय, सुधा कन्नौजे, जेस्सी डॉली, पारुल जैन, नीतू पटेल, सविता पटेल, कीर्ति उपाध्याय, रेणु गुप्ता, अंबिका डेहरिया, हेमलता शुक्ला, सुनीता सोनी, संध्या सोनी, प्रियंका, हिरोशिमा हेमलता यादव, सुनीता, नीलमणि, सावित्री, राधा चौहान, सरिता गौतम, परवीन, अनीता, रितु, राखी, संगीता, रजिया, निशा, रामेश्वरी, चंपा कोरी, सिया राय, लक्ष्मी, रेखा आदि मौजूद रहीं।



दमोह। अध्यापक संयुक्त महिला मोर्चा ने मांगों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...