Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महादेव मंदिर में महिला मंडल ने दी प्रस्तुति
महादेव मंदिर में महिला मंडल ने दी प्रस्तुति
दमोह| गणेशोत्सव पर्व के चलते धरमपुरा वार्ड स्थित अर्द्धनारिश्वर महादेव मंदिर में शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष विमला तिवारी कवियत्री द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें शरद कुमारी ठाकुर की मौजूदगी में रंगोली प्रतियोगिता में लाजी हर्षिता, आकांक्षा, सान्या, सोनम, मानसी, प्रियंका, स्वाति पटेल ने प्रस्तुतियां दीं। शान्या ने मेंहदी रचाई। इस मौके पर अर्पिता, प्रिंस, कृष्णा, अंशुल, सोहित,रोहित, अंश, हर्ष ने भाग लिया।
शीघ्र हस्ताक्षेप केंद्र स्थापित: दमोह| राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले में जिला शीघ्र हस्ताक्षेप केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमें एक आडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट, एक सॉयकालाजिस्ट व एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दिव्यांगों को सेवाएं दी जा रही हैं।