राजपूत समाज का सम्मेलन 13 को हटा में होगा
दमोह| अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में 13 फरवरी को मां भुवानी बारात घर, विजय बहादुर मार्केट, बड़ा बाजार हटा में राजपूत समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवराम सिंह गौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भैरव सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय युवा महासभा अध्यक्ष अवनीश सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष विशेंद्र पाल जादौन, प्रांतीय महिला अध्यक्ष हेमलता सिंह तोमर, प्रांतीय प्रमुख महामंत्री श्यामशरण सिंह तोमर, प्रांतीय महामंत्री अजय सिंह गौर, प्रांतीय युवा अध्यक्ष राजबहादुर सिंह का आगमन होगा।