- Hindi News
- National
- मोहल्ले में अभद्रता करने वाले युवक को कोतवाली में युवती ने पुलिस के सामने जमकर लगाई फटकार
मोहल्ले में अभद्रता करने वाले युवक को कोतवाली में युवती ने पुलिस के सामने जमकर लगाई फटकार
1000 रुपए उधार दिए थे, 15 में दोगुनी रकम मांग रहा था युवक
भास्कर संवाददाता| दमोह
रूपयों के लेनदेन के विवाद पर एक युवक ने युवती व महिला के साथ अभद्रता कर मोहल्ले में जाकर गाली गलौज कर दी। युवती ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जब आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची तो युवती ने पुलिस के सामने ही आरोपी युवक को फटकार लगाई। शोभानगर निवासी रीना रोहित ने बताया कि उनकी मौसी कुसुम को रूपयों की जरुरत थी, उसने साकिर नाम के युवक से 1000 रुपए उधार लेकर अपनी मौसी को दिए थे। लेकिन साकिर उनसे 15 दिन में डबल रकम मांग रहा था। युवती ने बताया कि उन्होंने 1 हजार रुपए उधार लिए थे लेकिन उनसे 15 दिन में 1 हजार पर 1 हजार रुपए और मांगे जा रहे थे।
ज्यादा रुपए देने से उन्होंने मना किया तो युवक ने उनके मोहल्ले में आकर गाली गलौज की और उनकी मौसी को थप्पड़ मार दिया साथ ही मोहल्ले में चिल्लाकर अभद्रता की जिसका विरोध करने पर उसके साथ भी अभद्रता की गई। युवती ने बताया कि साकिर के साथ शाहरुख नाम का युवक एवं अन्य 10-15 युवक उसके मोहल्ले में आए थे जिन्हें उत्पात मचाया। जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के सामने आरोपी युवक को अंगुली दिखाकर फटकार लगाती युवती।