पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से घटिया हेलमेट टूटा, तीन घायल

ट्रक की टक्कर से घटिया हेलमेट टूटा, तीन घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किल्लाई नाका के पानी की टंकी के सामने गुरुवार को तीन बाइक सवारों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिनमें तीनों घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हैरानी की बात यह है कि बाइक चालक हेलमेट घटिया पहने हुए था, टक्कर के बाद जैसे ही वह डिवाइडर से टकराया, हेलमेट चकनाचूर हो गया।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकारपुरा निवासी ओकार लोधी, कल्याण सिंह और मेघराज लोधी दमोह किसी काम से आए थे। वे तीन गुल्ली से किल्लाई नाका होते हुए घर जा रहे थे। लेकिन किल्लाई नाका के पास पानी की टंकी के सामने एक ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कल्याण सिंह बाइक चालक सहित तीनों नीचे गिर गए। कल्याण सिंह डिवाइडर पर जा गिरा। वह हेलमेट पहने हुए थे। जैसे ही वह गिरा, हेलमेट चकनाचूर हो गया। जिससे उसके सिर पर चोट आ गई। यदि वह हेलमेट नहीं पहने होता तो गंभीर हादसा हो जाता। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...