पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिछड़ा वर्ग राज्य स्तरीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण

पिछड़ा वर्ग राज्य स्तरीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछड़ा वर्ग राज्य स्तरीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण

भास्कर संवाददाता| दमोह
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए पिछड़ा वर्ग के प्रतियोगियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की शासन द्वारा सुविधा प्रदान की गई है। पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को आवास की सुविधा प्रदान की जाती है। केंद्र में 100 सीट्स का छात्रावास स्वीकृत है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि में 350 रुपए प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना का कार्यक्षत्र संपूर्ण मध्यप्रदेश है।

पात्र हितग्राही पिछड़ा वर्ग के स्नातक जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय क्रीमिलेयर की निर्धारित सीमा से अधिक न हो। समाचार पत्रों से विज्ञापन द्वारा आवेदन पत्रों का आमंत्रण, इसके बाद आयुक्त, संचालक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मध्यप्रदेश द्वारा गठित समिति द्वारा संकायवार मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। योजना क्रियान्वयन की प्रक्रिया विभिन्न कॉलेजों के अनुभवी और विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं द्वारा संबंधित विषयों के पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...