पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा का समर्पण दिवस मनाया गया

भाजपा का समर्पण दिवस मनाया गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंडल मार्च निकालकर दी गई हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि

हटा|
नगर में युवक कांग्रेस हटा के नेतृत्व में शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि देने के लिए केंडल मार्च निकाला गया। जो मंदिर मस्जिद चौराहा से शुरू होकर बस स्टैंउ होते हुए शहीद स्तंभ बड़ा बाजार में पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दो मिनिट का मौन रखा गया। इस दौरान युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बड़गैया, योगेश सराफ, विवेक जैन, विनोद वाकर, राजेश यादव, अभिषेक ताम्रकार, डब्बू महाजन, शंकर बर्मन, विवेक पांडेय, जगदीश रजक, मुकुंदी विश्वकर्मा, इमरान बजाज सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व मंत्री सॉलोमन को श्रद्धांजलि

बनवार|
पूर्व मंत्री र|ेश साॅलोमन की पुण्यतिथि पर नोहटा हाई स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लांस नायक हनुमतथप्पा के अदम्य साहस, दुर्भव जीवटता को याद करते हुए वीर सपूत के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जबेरा विधायक प्रताप सिंह, आदित्य साॅलोमन, ललई महाराज, राजा खान, चंद्रप्रताप सिंह, इंद्रीश, निखिल, आभास, आशीष, प्रशांत, राजेंद्र, प्रमोद यादव, संदीप नायक, नजीर खान, शहजाद खान मौजूद थे।



खबरें और भी हैं...