पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिवसीय नि:शुल्क शिविर 21 से

सात दिवसीय नि:शुल्क शिविर 21 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|सेंट्रल इंडियाक्रिश्चियन मिशन की ओर से मिशन अस्पताल में 21 से 27 फरवरी तक 7 दिवसीय निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर लगाया जाएगा। शिविर में कटे होंठ एवं फटे तालू, गर्दन के ऊपर किसी भी प्रकार की विकृति, टेढ़े, मेढ़े दांतों का तार द्वारा सीधी करने से संबंधित निशुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के प्रभारी संजीव लैम्बट्र ने बताया कि पिछले 14 सालों से सीआईसीएम के निर्देशक डाॅ. अजय लाल की पहल पर निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर लगाए जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उनके नोनिहालों के कटे होंठ एवं फटे तालू की व्याधि से ग्रसित होना उनकी मानसिक पीड़ा का कारण बनता है। ऐसी ही समस्या को देखते हुए संस्था द्वारा नि:शुल्क शिविर लगया जा रहा है। मिशन अस्पताल के प्रबंधक डाॅ. एके पांडे ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को आवास, नाश्ता एवं भोजन, दवा की व्यवस्था की गई है।

ऐसे मरीज 19 फरवरी तक मिशन अस्पताल में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का लाभ ले सकते हैं।