- Hindi News
- पक्षकारों को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा : पांडे
पक्षकारों को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा : पांडे
मप्रराज्य अधिवक्ता परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पांडे सोमवार को निर्वाचन के बाद पहली बाद दमोह आए। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ ने बार रूम में उनका जोरदार स्वागत कर सम्मान किया। बार कौंसिल अध्यक्ष के साथ राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य आरके सिंह सैनी भी मौजूद थे। दोनों लोग दोपहर 12.30 बजे दमोह पहुंचे, जहां गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ उनका जिला अदालत के गेट पर स्वागत किया गया। बाद में बार रूम में सम्मान समारोह हुआ।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके गुप्ता, पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव की मौजूदगी में बार रूम में आयोजित सम्मान समारोह में बार कौंसिल अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि न्यायधीशों पर दवाब रहा है, वकीलों पर भी दवाब रहे हैं। मंगलवार को प्रतिवाद दिवस की हड़ताल है। यह हड़ताल किसी का विरोध नहीं है बल्कि एक समाधान निकालने के लिए कदम है। उन्होंने कहा कि समाधान के चक्कर में हजारों पक्षकार न्याय से वंचित हो जाए यह जवाबदेही भी हमारी है। इसलिए बार कौंसिल पक्षकारों का हित भी देखेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें बेईमानी पसंद है और ही किसी का गुरूर पंसद है। किसी ने गुरूर दिखाया तो चुनाव लड़कर उन्होंने ऐसे लोगों का गुरूर तोड़ दिया। श्री पांडे ने कहा कि वे हमेशा ही सहयोगात्मक तरीके से काम करते हैं और अधिवक्ताओं के लिए हमेशा सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। बार कौंसिल के सदस्य आरके सिंह सैनी ने कहा कि बार कौंसिल पहले मेल की तरह काम कर रहा था अब सुपर फास्ट तरीके से चलेगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के काम नहीं रुकेंगे। कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह बाधवा आदि ने दोनों पदाधिकारियों को शाल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व सभी अधिवक्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से सम्मान किया। पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन आलोक श्रीवास्तव ने किया। आभार बार संघ के सहसचिव कौशलेंद्र पांडे ने जताया। कार्यक्रम में न्यायाधीश आरपी सिंह, संजीव पांडे सहित सभी अधिवक्ता मौजूद थे।
कोर्ट परिसर में हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता।
दमोह। कोर्ट परिसर में अध्यक्ष का अधिवक्ता संघ द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। संबोधित करते पांडे।