पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हटा नाका पर बनाया जाएगा शॉपिंग कॉपलेक्स

हटा नाका पर बनाया जाएगा शॉपिंग कॉपलेक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीएमओ ने किया निरीक्षण, कचरे को निपटाने की कार्ययोजना बनाई जा रही

शहरके हटा नाका के समीप नगर पालिका द्वारा आगामी समय में शॉपिंग कांपलेक्स बनाया जाएगा। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र चंदेल सीएमओ सुधीर अग्रवाल हटा नाका पहंुचे।

जहां उन्होंने नगर पालिका द्वारा डाले जा रहे कचरा स्थल का निरीक्षण किया और यहां पर विकास की संभावनाएं तलाशी। इस दौरान नगर पालिका करीब इस जमीन पर परिषद की सहमति से शाॅपिंग कॉपलेक्स बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चिरईचोंच के समीप 12 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। जहां पर नगर पालिका द्वारा शहर के कचरे के निपटाने के लिए 6 करोड़ की लागत से संयंत्र लगाया जाना है। इस संबंध में जब नगरीय प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शहर के कचरे के निपटाने के लिए राज्य शासन द्वारा कार्ययोजना बनाई जा रही है।

संभवत छह से एक साल में इसके लिए राशि मिल जाएगी। जिसके बाद चिरईचोंच में एक आधुनिक कचरानिपटान संयंत्र लगाया जाएगा। इसलिए अभी हटा नाका पर ही कचरे का निपटान किया जाए। गौरतलब हो हटा नाका पर नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर पिछले कई सालों से कचरा फंेका जा रहा है। जिससे यहां से निकलने वाले लोग दुर्गंध से परेशान रहते हैं। हालही में नगर पालिका द्वारा यहां के कचरा के ढेरों को समतलीकरण कराया गया है।

गड्‌ढे खुदवाकर उसमें कचने का निपटान किया गया है। इससे यहां पर कचरे के ढेर की जगह समतल मैदान नजर आने लगा है। अब इस बेशकीमत जगह पर नगर पालिका द्वारा शॉपिंग कॉपलेक्स बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी का कहना है कि वह जल्द ही इस प्रस्ताव को परिषद में रखेंगी। सबकी सहमति से शापिंग कॉपलेक्स बनाया जाएगा।

विकास

नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने सोमवार को हटानाका क्षेत्र का निरीक्षण किया।