अस्पताल चौराहा की भी बदलेगी सूरत
शहरके जेल तिराहा और बस स्टैंड चाैराहा के बाद अब जिला अस्पताल चौराहा का भी सौंदर्यीकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग एनआरएचएम के मद से दो लाख रुपए की राशि सौंदर्यीकरण के लिए दे रहा है। लोक निर्माण विभाग आकर्षक लाइटिंग के साथ ग्लोब और स्टैप बनाएगा। पीडब्ल्यूडी के ईई एके सिंह ने बताया कि कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह के निर्देश पर जिला अस्पताल चौराहा के पास बने ग्लोब के पास सुंदर लाइटिंग वाला पेड़ तैयार करके इस स्थान का सौँदर्यीकरण कराया जा रहा है। बस स्टैंड चौराहा की तरह ही यहां स्टील का पेड़ और लाईटिंग लगाई जाएगी। करीब एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा। सोमवार को उन्होंने साइट का निरीक्षण करके काम करने के निर्देश ठेकेदार को दे दिए हैं।
दमोह। शहर में सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्य चौराहों सहित सरकारी कार्यालयों के पास अभी भी टपरे, गुमठियां रखे हैं।