- Hindi News
- ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, 5 लोग घायल
ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, 5 लोग घायल
भास्कर संवाददाता| दमोह/जबेरा
जबलपुररोड पर सिंग्रामपुर के पास गुबरा तिराहा पर बीती रात एक ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रात में ही जबलपुर के लिए रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सागर के गोपाल गंज निवासी रूपाली शोरूम के संचालक संजय जैन पिता डॉ. ताराचंद मेनपानी, संजय जैन की प|ी आभा जैन, बहन सल्लो जैन, भांजे मोनू नायक और प्रफुल्ल जैन शनिवार रात 9.30 बजे अपनी बैगन-आर कार से जबलपुर जाने के लिए सागर से निकले थे। यह परिवार जबलपुर में किसी रिश्तेदार के यहां होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। रात करीब 12.30 बजे जबेरा थाना क्षेत्र के सिंग्रामपुर में गुबरा तिराहा पर बने ढावा के सामने खड़े ट्रक (एमपी-16एचओ,0756) से बैगन-आर पीछे से जाकर टकरा गई। बताया गया है कि घटना के समय बारिश हो रही थी। ट्रक पीछे की तरफ बैक हो रहा था। इस दौरान कार का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा। इस हादसे में संजय के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में सभी पांचों लोग घायल हुए हैं। इन्हंें रात ढाई बजे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर के जामदार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबलपुर में दो लोगों के आपरेशन भी किए गए हैं।