अधिवक्ता संघ आज प्रतिवाद दिवस मनाएगा
दमोह। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर जिला अधिवक्ता संघ दमोह के सभी अधिवक्ता 10 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाएंगे। संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने बताया कि मप्र उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के स्थानांतरण को लेकर, उनकी अदालत को लेकर उनकी अदालत का लगातार 4 दिन से किए जा रहे बहिष्कार को 6 फरवरी को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ एवं मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्यों की संयुक्त बैठक में परिषद के सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमें मप्र उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की मांग के समर्थन में प्रदेश के समस्त अधिवक्ता संघों के अधिवक्ता 10 फरवरी को न्यायालीन कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाने का आव्हान किया।