पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर पर हुई डिलेवरी

जिला अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर पर हुई डिलेवरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसवपीड़ा होने पर हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव निवासी अनीता पति गुड्डू लोधी (21) को सोमवार की सुबह करीब 9 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के गेट के पास जननी वाहन से उतरते ही महिला के पेट में दर्द बढ़ गया, अस्पताल के अंदर ले जाने से पहले ही महिला ने स्ट्रेचर पर ही एक बच्चे को जन्म दे दिया।

महिला के पति गुड्डू ने बताया कि प|ी को गांव से जननी वाहन का लाभ तो मिला था लेकिन अस्पताल के अंदर पहुंचने से पहले ही डिलेवरी हो गई। हालांकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी पलंग फुल होने के कारण जच्चा-बच्चा को जमीन पर लिटाया गया है। सुबह से दोपहर तक एक भी पलंग खाली नहीं था। उनकी प|ी के साथ अन्य महिलाएं भी जमीन पर लेटी रहीं। जैसे ही कोई पलंग खाली होता है तो अपने मरीज को लिटाने के लिए परिजनों में बहस होने लगती है।

मरीजोंको नहीं मिलते पलंग

मौसमबदलने से जहां जिला अस्पताल में सर्दी, जुखाम, खांसी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं डिलेवरी के आने वाली महिलाओं की संख्या भी ज्यादा होने से पलंग आदि की समस्या रही है। जबकि पहले की अपेक्षा यहां प्रसूता वार्डों की संख्या थी बढ़ गई है लेकिन समस्या जस की तस बनी है।