- Hindi News
- बारिश ने ठंड बढ़ाई, गेहूं की फसल के लिए मिला अमृत, किसान खुश
बारिश ने ठंड बढ़ाई, गेहूं की फसल के लिए मिला अमृत, किसान खुश
24 घंटे में शहर में 2 मिमी बारिश दर्ज, रात का तापमान भी लुढ़का
भास्करसंवाददाता। दमोह
शहरमें रविवार की रात एक बार फिर जोरदार बारिश हो गई। बीते 24 घंटे में शहर में 2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। लेकिन इस बारिश से गेंहूं की फसल को अमृत मिला है। किसानों का सिंचाई का खर्च बच गया है। सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में मौसम खुल गया। धूप निकलने से लोगों को ठंड से भी राहत मिली। शहर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी से गेहूं की फसल की बोवनी करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से गेहूं को पानी देने की बचत हो गई है। बारिश होने से रात के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले सप्ताह सूर्यदेव के चटख तेवर लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगे थे। लेकिन रविवार को मौसम फिर बदल गया, दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं।