पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमओ बूंदाबहू ट्रस्ट आमने सामने

सीएमओ बूंदाबहू ट्रस्ट आमने सामने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमओ बूंदाबहू ट्रस्ट आमने सामने

निज संवाददाता | दमोह

नगरपालिका की बकाया राशि को लेकर सीएमओ बूंदाबहु ट्रस्ट सामने-अामने गए हैं। पिछले दिनों सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया था कि बूंदाबहू कांपलेक्स पर नगर पालिका का 19 लाख रुपए बकाया है। जब से इस कांपलेक्स का निर्माण हुआ है तब से ट्रस्ट द्वारा एक रुपए भी जमा नहीं किया गया है। जिसके चलते नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी करने के बाद भी अाना-कानी की जा रही है। दूसरी ओर बूंदाबहु ट्रस्ट ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस मामले को झूठा बताया है और कहा है कि मंदिर पर कोई टैक्स बकाया नहीं है ही लगना है। नगर पालिका ने ट्रस्ट से इस संबंध में कभी भी चर्चा नहीं की। अचानक सीएमओ अपने कर्मचारियों के साथ मंदिर आए और टेक्स मांगने लगे। जिस पर ट्रस्ट अध्यक्ष ने आकर बताया कि पूर्व में समक्ष अधिकारी ने इस मंदिर को कर मुक्त कर दिया था। वह आदेश नगर पालिका द्वारा अपील करने से अंतिम हो चुका है। इस कारण वसूली नहीं हो सकती। इसका विस्तृत जबाव ट्रस्ट की आगामी बैठक में तय किया जाए। लेकिन सीएमओ झूठा प्रचार कर रहे हैं। वहीं सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि बंूदाबहु ट्रस्ट पर नगर पालिका का 19 लाख का कर बकाया है। इसके लिए ट्रस्ट ने बैठक आयोजित कर निर्णय लेने की बात कही है। यदि बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी तो नपा द्वारा कांपलेक्स में तालाबंदी की जाएगी। साथ ही अदालती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका का शहरवासियों पर अब भी करीब 8 करोड़ रुपए बकाया है। जुझारघाट परियोजना के लिए नगर पालिका द्वारा अंशदान राशि जमा की जाना है जिसके लिए उसे बजट की बेहद आवश्यकता है।

इसके चलते बकायादारों से सख्ती से वसूली की जा रही है। शहर में जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं।