नदियों को इंटरलिंक करने होगा सर्वे
कलेक्टोरेटसभाकक्ष में सोमवार को टीएल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले की व्यारमा, कोपरा, सुनार, जूड़ी सहित अन्य नदियों में स्टॉपडेम हैं, उन क्षेत्रों में कृषि उत्पादन बढ़ा है, इसका डेटा कृषि अधिकारी प्रस्तुत करें। सिंचाई विभाग के अधिकारी इन नदियों पर और 25 स्टापडेम बनाने के प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा बनाए गए डेम वर्षा पर आधारित रहते हैं, नदियों पर बनाए गए स्टापडेम पर पानी संग्रहण में दिक्कत नहीं होती है।
कलेक्टर ने कहा सिरीज ऑफ स्टापडेम बन जाने से जिले की सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सुरेंद्र पीतलिया ने बताया डेम की लागत 3 लाख प्रति हैक्टेयर और स्टापडेम की लागत एक लाख रुपए आती है। इसमें एक और बात कही गई इसमें जमीन अधिग्रहण जैसी दिक्कतें भी नहीं होती है। कलेक्टर ने कहा जिले में सिरीज आफ स्टापडेम हो जाने से 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होने लगेगी और विस्थापन जैसी समस्याएं भी नहीं होती। कलेक्टर ने कहा बहता पानी के मानव उपयोग करने पर ढेरों फायदे भी हैं। उन्होंने विश्व के प्रमुख नगरों और उनके विकास पर अपनी बात रखी। सीएमओ डॉ. ओपी गौतम ने बहते पानी से मस्तिष्क विकास और अन्य बीमारियों से बचाव और वैज्ञानिक तथ्य प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने जिले के प्रमुख नदियों को इंटर लिंक करने का सर्वे संबंधी चर्चा करते हुए कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन सुरेंद्र पीतलिया को निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस दिशा में कार्य किया जाए।
बैठक में जल संसाधन सहित अन्य सभी विभागों को हिदायत की गई वर्षा के बाद कड़ी शटर समय पर लग जाएं और स्टापडेम में मरम्मत आवश्यक हो तो समय पर प्रस्ताव कर कार्रवाई की जाए। इस कार्य की सतत समीक्षा की जाएगी। बैठक में बांदकपुर को पॉलीथिन फ्री जोन बनाने के निर्देश दिए गए। इसे डीपीआईपी के जिला अधिकारी को हिदायत दी गई वे ट्रस्टियों से संपर्क कर स्व-सहायता समूह के माध्यम से कैरी बैग और अन्य इस तरह के उत्पाद तैयार कराकर वहां एक दुकान स्थापित कराएं। विकास कार्यो संबंधी इस बैठक में मत्स्य विभाग को हिदायत दी गई मछली की रेयर वेरायटी जो केवल इस जिले में पाई जाती है का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करें। इस कार्य की सतत समीक्षा की जाएगी। सभी जिला अधिकारियों को हिदायत की गई वे दमोह में प्रदेश का पहला टिशू कल्चर लैब स्थापित किया गया है का अवलोकन ग्रुप में करें। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा जिले के सभी ब्लाकों में डेरी के प्रकरण बनवाकर लाभान्वित किया जाए।
वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने बताया 117 कराेड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 88.24 कराड़ रुपए पंजीयन विभाग ने 22 करोड़ के विरुद्ध 20 करोड़ और माइनिंग विभाग ने 33 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 25 करोड़ की उपलब्धि हासिल कर ली हैं। कलेक्टर ने तालाब सौदर्यीकरण, कलूमर, पंचमनगर और अन्य स्थलों पर निरीक्षण गृह, कचौरा काम्पलेक्स, बारातघर, जुझारघाट योजना, ओवर ब्रिज निर्माण सहित अन्य विषयों का स्थायी एजेंडा निर्धारित कर इनकी सतत समीक्षा के निर्देश दिए।
संबंधित अधिकारी इस दिशा में काम करें और इस दिशा में कहीं भी दिक्कत आने पर बताएं, निराकरण कराया जाएगा।
कलेक्टर ने लीड बैंक अधिकारी को आधार लिंक शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए हैं अभी 75 प्रतिशत कार्य हुआ है, साथ ही युवा स्वरोजगार योजना का 100 प्रतिशत वितरण इसी माह कराने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और अन्य समय-सीमा पत्रों की समीक्षा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
5 कराेड़ रुपए मिले
बैठकमें कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी और पीआईयू के अधिकारियों से कहा दमोह के पीजी और केएन कॉलेज तथा बटियागढ़ कालेजों में विकास कार्यो के लिए 5 कराेड़ रुपए मिले हैं, त्वरित कार्यो का प्राक्कलन प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा गया वे आकस्मिक रूप से छात्रावासों का निरीक्षण करें, और यह सुनिश्चित किया जाए अधीक्षक परिसर में रहें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। कलेक्टर ने लोक निर्माण और पीआईयू के अधिकारियों से कहा इस माह के अंत तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करा लिए जाएं और एमसीएच के कार्यों में गति लाई जाए।
स्मार्ट सिटी बनाएं
नगरीयनिकायों के अधिकारियों से कहा शहर में हर घर को सीवर लाइन से जाेडा़ जाए। नागरिक को किसी भी तरह का कार्य हो तो मोबाइल एप पर इस तरह की सुविधा एक टच पर उपलब्ध हो जाए। कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी की चर्चा करते हुए इस दिशा में कदम उठाने के लिए इन अधिकारियों से कहा। बैठक में गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों को हटा, पथरिया, दमोह में नए प्रस्तावित शहर में कालोनी विकसित करने कार्रवाई तेज गति से की जाए। हटा के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया यहां 200 प्लॉट विक्रय किए गए हैं की रजिस्ट्री त्वरित कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टाेरेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी।