चोरी गया हाईवा पटेरा में हुआ बरामद
दमोह | पड़ोसीजिले टीकमगढ़ से करीब तीन महीने पहले अचानक चोरी हुआ एक हाईवा वाहन पटेरा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। हाईवा चोरी की रिपोर्ट टीकमगढ़ में की गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में ठोस कारवाई नहीं किजए जाने पर कोर्ट में भी इस मामले को लेकर इश्तगासा दायर किया गया था। टीकमगढ़ निवासी श्यामपाल सिंह का हाइवा वाहन एमपी-36एच438 टीकमगढ़ से अचानक गायब हो गया था। जानकारी करने के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
इस बीच सोलंकी कंपनी द्वारा पटेरा की एक निर्माण साइट पर इस हाइवा वाहन को काम में लगा दिया गया। जब हाइवा के ड्राइवर को काम का वेतन नहीं मिला तो उसने वाहन के मालिक को जानकारी दी। इस पर चोरी गए वाहन की जानकारी लगी। दो दिन पहले श्यामपाल सिंह ने पटेरा आकर पुलिस को हाईवा वाहन के चोरी होने की जानकारी दी। इस पर सोमवार को पटेरा थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। बताया गया है कि वाहन का तो बीमा है और ही फिटनेस है। चोरी जाने के बाद इस वाहन को आरटीओ मेंे भी लॉक करा दिया गया था।