अभाना से राजू पांडे बने जनपद सदस्य
अभाना। जनपद पंचायत दमोह क्षेत्र क्रमांक 9 अभाना दतला से कांटे की टक्कर में राजू पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय सिंह को 114 मतों से पराजित किया। सप्तकोणीय मुकाबले में सात प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। जिसमें विजयी प्रत्याशी राजू पांडे को अभाना-दतला पोलिंग क्रमांक 621-333, अजय सिंह राजपूत को 671-169, डॉ. यूसी जैन को 222-181, मनोज जैन को 521-190, बिरसन सिंह ठाकुर को 198-170, सोने सिंह को 161-64, परसादी को 454-148 मत प्राप्त हुए। नोटा एवं अवैध मतों की संख्या 124 रही। जैसे ही राजू पांडे की जीत का समाचार मिला, ग्रामवासियों ने फटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं।