चार पहिया वाहन पलटा हादसा टला
दमोह | बटियागढ़थाना क्षेत्र के सगरोन के पास सोमवार की सुबह एक गामा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग बैठे थे। वाहन पलटने से लोगों को मामूली चोंटें आई है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इनमें अजमेर सिंह (35), राम सिंह (40) को भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों की मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया गया है कि वाहन में सवार लोग मतगणना केंद्र के लिए जा रहे थे।