बाइक पेड़ से टकराई एक की मौत
दमोह | मगरोनथाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कमल पिता भगवान सिंह आदिवासी (24) की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कमल अपनी बाइक से रविवार की रात कहीं जा रहा था मगरोन के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे जबलपुर रैफर कर दिया। जबलपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप मामला दर्ज कर जांच में लिया है।