फैसले पर टिकी रहीं सबकी निगाहें
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के द्धितीय चरण में 5 फरवरी को हुए चुनाव की मतगणना सोमवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुई। जिसमें दमोह ब्लॉक की 23 ग्राम पंचायतों के 122 मतदान केंद्रों के सरपंच एवं पंचों की मतगणना हुई।
सुबह से ही पॉलीटेक्निक कॉलेज में लोगों का हुजूम उमडऩे लगा था। दोपहर तक करीब 10 हजार लोग कॉलेज परिसर के बाहर अपने-अपने प्रत्याशी की जीत की खबर सुनने के लिए उत्सुक नजर आए। जैसे-जैसे रुझान स्पष्ट होते गए, बढ़त हासिल करने पर प्रत्याशी समर्थकों के चेहरे खिलते गए। वहीं पिछडऩे वाले के चेहरों पर मायूसी छा गई। जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकालकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। रिटर्निंग ऑफिसर मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सिहोरा पड़रिया गांव में दो प्रत्याशियों को एक समान वोट प्राप्त हुए थे। बाद में एक बालिका के माध्यम से पर्ची निकाली गई।
यहांबना अजीत संयोग
मतगणनाके दौरान ग्राम सिहोरा पड़रिया में सरपंच पद के दो प्रत्याशियों में अजीब संयोग बना। यहां से संतोषरानी भगवानदास अठ्या को 399 एवं अजुद्दी घनश्याम अहिरवाल को भी 399 वोट प्राप्त हुए।
दोनों प्रत्याशियों को एक समान वोट प्राप्त होने से असमंजस की स्थिति बन गई। बाद में दोनों प्रत्याशियों के बीच ढाई-ढाई सरपंच रहने पर सहमति बनी। लेकिन निर्वाचन आयोग में इस तरह का प्रावधान होने के कारण पुन: मतगणना कराने की बात कही। लेकिन वह भी संभव नहीं था। इसके बाद अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों प्रत्याशियों के एक पर्ची में नाम लिखकर एक बालिका से लॉटरी निकलवाने पर सहमति बनी। जिसके बाद एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव, रश्मि चतुर्वेदी, प्रमेश जैन, की मौजूदगी में दो पर्चियों में दोनों प्रत्याशियों के नाम लिखकर एक बालिका के माध्यम से पर्ची निकाली गई। जिसमें संतोषरानी भगवानदास अठ्या की पर्ची निकलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया।
शराबके नशे में पहुंचा पीठासीन अधिकारी
मतगणनाके लिए तैनात एक पीठासीन अधिकारी सोमवार की सुबह शराब के नशे में धुत मिला। जिसे मतगणना केंद्र के बाहर से ही भगा दिया गया। बताया गया है कि मराहार क्षेत्र से नियुक्त एक पीठासीन अधिकारी की मतगणना में ड्यूटी लगी थी। जैसे ही वह मतगणना स्थल पहुंचे तो उनके चाल-चलन को देखकर अधिकारियों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की तो उन्हें शराब के नशे पाया गया। हालांकि वह शराब पीने की बात कहता रहा, लेकिन उसे मतगणना स्थल से बाहर कर दिया गया।
इनग्राम पंचायतों से ये जीते सरपंच
चौपराखुर्दसे रीना जयपाल यादव, कुंआखेड़ा से सीमा पालीवाल, मुडिय़ा से नेहा मनोज पटैल, ढिगस से गरीबा बसोर, खजरी से काशीराम कुर्मी, खैरूआ महारानी चंपालाल, ऊमरी से लक्ष्मण अहिरवाल, पायरा सीमा सुरेश अहिरवाल, खिरिया मडला राजकुमारी दौलत सिंह, सिंगपुर गुड्डी बाई रामगोपाल, करैया राख संगीता इमरत बसोर, महंतपुर गोपाल पटैल, समन्ना नरेंद्र अठया, आंवरी नेकराम, इमलाई अनीताबाई लालमेन, परसोरिया शुभा प्रहलाद पटैल, बरवांसा आनंदरानी शंभू, कुंवरपुर सोमेश गुप्ता, हथना शीलरानी चोखेलाल, बांसा तारखेड़ा सुरेश जैन, सिहोरा पड़रिया संतोषरानी भगवानदास, इमलिया लांजी अरूण भूरे पटैल, धनगौर गुंजी गोविंद प्रसाद, बांसनी कृष्ण गोपाल उपाध्याय, बालाकोट मूंगाबाई दीवान नारायण सिंह, भीलमपुर कांतिबाई, तेजगढ़ खुर्द मालती महेंद्र प्रताप, हिरदेपुर चंद्रभान पटैल, किल्लाई कपिल सोनी, जमुनिया हजारी जानकी गौंड, पपिरिया साहनी भारत डालसिंह, हरदुआ मुडर मंगल अहिरवाल, सलैया हीरासिंह, पपरिया हथनी मझली बहू चित्तर सिंह, रंजरा तेजीसिंह गौंड, मारूताल काशीबाई, अथाई अनुराधा यादव, ग्वारी दरयावसिंह, बिजौरी सीतारानी ईश्वर यादव, भूरी हल्लू सिंह, जोरतला खुर्द प्रेमसिंह, अर्थखेड़ा पुष्पेंद्र, अधरौटा बड़ी बहू लक्ष्मण सिंह, पटना बुजुर्ग पर्वत सिंह लोधी, बिसनाखेड़ी सुल्तान सिंह, अभाना कुसुमरानी प्रेमनारायण यादव, कनियाघाट पटी दीप्ती लखन पटैरिया, सेमरा मडिया राहुल अठ्या, रामगढ़ श्यामरानी, इमलियाघाट इमरती बाई, टौरी सुनीता रतन सिंह लोधी, देवरी जमादार सुमनबाई गुड्डू, हिनौती रामगढ़ लक्ष्मीरानी सल्कू अहिरवाल, हरदुआखुर्द राजकुमार सिंह लोधी, मनका बबीताबाई गिरवर सिंह, झापन रामसिंह लोधी, लकलका सुमत कुमार जैन, सुहेला खेमाबाई कल्याण सिंह, झापरी ठाकुर द्रोपती कल्याण सिंह, बिलाई कमलारानी गणेश प्रसाद, पटौहा नेकराम, कादीपुर उर्मिला गणेश, चंदौरा कोडी चिक्का, आमखेड़ा गिरजाबाई जालम, आनू जाहर सिंह, गुंजी गिरजाबाई भुवानी, लुर्हरा गुड्डी बाई मूरत सिंह, पिपरिया टिकरी शशि कीरत, टिकरी बुजुर्ग मथुराबाई गुलाब सिंह, घाटपिपरिया रोहित, खड़ेरा से कीरत सिंह, मोहली से रानी आदिवासी, बलारपुर से प्रेमरानी चूरामन, मुडारी जुझार से हल्ले, बम्होरी देशराज सिंह, नोनपानी से बृजेश चौबे, सलैया हटरी से लक्ष्मण सिंह, सागौनीकला से देवेंद्र सिंह, दसौंदा से नन्नाई सिंह, पिपरिया दिगंबर से जनकराानी गुड्डा, मराहार से डेलन शामिल रहे।
ग्राम पंचायत सिहोरा पड़रिया के सरपंच पद प्रत्याशी अजुद्दीबाई और संतोषरानी को बराबर 399-399 मत मिले। फैसला ड्राॅ से किया गया जिसमें संतोषरानी विजयी रहीं।
प्रशासन ने माना आभार माना
दमोहब्लॉक में जिला पंचायत, जनपद पंच सरपंच के चुनाव मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक होने पर एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों का आभार माना है। उन्होंने कहा कि दमोह ब्लॉक में पंचायत चुनाव में कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गौरतलब हो कि पहले चरण के चुनाव में पथरिया जबेरा ब्लॉक में काफी उपद्रव हुआ था। हरदुआ में तो पोलिंग पोर्टियों को जलाने का प्रयास किया गया था। वहीं मतगणना के बाद नंदरई गांव के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
सोमवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में पंचायत चुनाव की मतगणना हुई। मतगणना के दौरान कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों सहित उनके समर्थक मौजूद रहे।