शौचालय निर्माण के लिए मांग रहे कमीशन
दमोह| जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत झरोली में शौचालय निर्माण में हितग्राही से रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। ग्राम के राजाराम, विनोद, ईसुव, कड़ोरी, दिनेश, शिव सिंह, भगुंता, भूरा, देवी, कमल सिंह, लच्छू, राजू, कलू ने आरोप लगाते हुए बताया कि झरौली के मुवार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें सरपंच द्वारा ठेकेदार को शौचालय निर्माण कार्य दिया गया है। जिसमें ठेकेदार की मनमानी चल रही है।
निर्माण कार्य में दो बोरी सीमेंट 600 ईंटे एवं घटिया किस्म की रेत लगाई जा रही है। साथ ही सरपंच द्वारा हितग्राही से 2000 रुपए की मांग की जा रही है। ग्रामीणों में जांच कराने की मांग की है।