पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दमोह स्टेशन से रामेश्वरम के लिए तीर्थदर्शन यात्रा ट्रेन रवाना

दमोह स्टेशन से रामेश्वरम के लिए तीर्थदर्शन यात्रा ट्रेन रवाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह स्टेशन से रामेश्वरम के लिए तीर्थदर्शन यात्रा ट्रेन रवाना

दमोह|
दमोह रेलवे स्टेशन से शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रामेश्वर के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा ट्रेन रवाना हुई। सुबह से जिलेभर से आए बुजुर्ग तीर्थयात्री टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर पहुंच गए थे। लेकिन कुछ यात्रियों को समय पर टिकट नहीं मिलने से वे यात्रा पर जाने से वंचित रह गए। खेमचंद असाटी गंुजी, रूप सिंह, गुलाबबाई ने बताया कि वे सुबह स्टेशन पर आ गए थे, लेकिन उन्हें टिकट के लिए मशक्कत करना पड़ी। उन्होंने बताया कि वेटिंग वालों को भी स्टेशन पर बुला लिया गया था। जिससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। बालकृष्ण तिवारी पथरिया को स्टेशन परिसर पर चक्कर आ गया जिन्हें दवा खिलाई गई। इसके बाद वे सामान्य हुए। वहीं जिन यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाई वे वापस लौट गए।

खबरें और भी हैं...