छात्र क्रांति दल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
छात्र क्रांति दल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
दमोह| छात्र क्रांति दल द्वारा छात्र सर्व कल्याण समिति के तत्वाधान में रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर घंटाघर पर कैंडिल जलाकर भारत के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। छात्र क्रांति दल के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि आज के ही दिन 14 फरवरी 1931 को हमारे देश को आजादी दिलाने वाले देश के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को लाहौर में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके लिए जिले के युवाओं द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वीरू दुबे, कमलजीत सिंह अजमानी, अभिषेक डिम्हा, बंटी] सनी गांधी, बबलू चक्रवर्ती, जितेंद्र अवस्थी, शैलेंद्र अवस्थी, सृजन असाटी, अमित कटारया, प्रशांत विश्वकर्मा, अभिषेक जैन, रोहित जैन, राहुल यादव, सचिन यादव, शुभम यादव, शिवा ठाकुर, शैलू कटारया, इमरान, सलमान, शिवेंद्र तिवारी, अमन राजपूत, शिवा विश्वकर्मा, सुदीप असाटी, मनु सेन, लोकेश रोहितास, महेंद्र पटेल, शुभम पटेल, त्रिलोक पटेल, दीपक सेन, शशांक चौबे सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।