औपचारिकेत्तर शिक्षा संघ ज्ञापन सौंपेगा
दमोह | शासकीय औपचारिकेत्तेर शिक्षा योजना के अनुदेशक, पर्यवेक्षको की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जागेश्वरधाम बांदकपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई। जिसमें संघ सदस्यों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की। आंदोलन के प्रथम चरण में 19 फरवरी को जिले के समस्त अनुदेशक पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे अटल संविदा सह अध्यापक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष रामबिहारी विश्वकर्मा ने यह जानकारी दी।