जबलपुर से बांदकपुर जा रहे दंपत्ति की कार ट्रक से टकराई
जबलपुर से बांदकपुर जा रहे एक दंपत्ति की कार रविवार की सुबह 8 बजे दमोह-कटनी बाइपास पर पटेल चौराहा पर ट्रक से टकरा गई। इस घटना से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दंपत्ति व उनके बच्चों की जान सही सलामत बच गई। केवल हाथ, पैर व सिर में चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार जबलपुर के आधारताल कंचनपुरा निवासी केसरीलाल यादव अपनी प|ी विजयश्री एवं तीन बच्चों के साथ निजी कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 6859 से बसंत पंचमी मेले के अवसर पर बांदकपुरधाम जा रहे थे। इसी बीच कटनी-दमोह बाइपास पर पटेल चौराहा पर बाजू से आ रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिससे कार का अागे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में उनकी प|ी राजश्री के हाथ व पैर, एक बच्चे के मुंह एवं चोटें आई हैं बाकी को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के साथ कोई अनहोनी नहीं है।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
िनगेटिव न्यूज