बेसवाल का बल्ला मारकर घायल किया
बेसवाल का बल्ला मारकर घायल किया
दमोह। जबलपुर नाका के पास रहने वाले मंजेश पिता गंधर्व 36 के साथ बेसवाल के बल्ले से मारपीट कर दी गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के अनुसार उसके भाई ने ही उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं तेजगढ़ थाना क्षेत्र के पतलौनी निवासी प्रदीप पिता राजेश दुबे 27 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।