पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपियों को कुर्सी पर बैठाया जाता है: आरती

आरोपियों को कुर्सी पर बैठाया जाता है: आरती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

भास्कर संवाददाता | दमोह

भगवती मानव कल्याण संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार को एसपी आफिस पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। एसपी के नाम ज्ञापन सीएसपी आर राजन को सौंपते हुए पथरिया थाना प्रभारी पर कार्यकर्ताओं से मारपीट एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया। संगठन द्वारा पथरिया थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की गई है।

इस मौके पर संगठन की आरती सिंह ने कहा कि पुलिस थाने में आरोपियों को कुर्सियों पर बैठाया जाता है और फरियादी को खड़े रखा जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता समाज से नशा जैसी बुराई को मिटाने का काम कर रहे हैं। नशा सब बुराईयों का जड़ है। प्रांतीय उपाध्यक्ष शोभा सिंह, बलराम सिंह ने कहा कि उनके गुरु भाईयों के साथ पथरिया टीआई ने अभद्रता करते हुए मारपीट की है। 6 फरवरी को गोविंद और रवि के साथ थाना प्रभारी रीता सिंह ने थाने में मारपीट की और गालियां दी। जिसकी रिकार्डिंग भी सीएसपी को सुनाई गई। उन्होंने कहा कि घटना के दूसरे दिन 7 फरवरी को एसपी कार्यालय में आवेदन दिया गया था लेकिन मामले में जांच नहीं हुई न ही किसी के बयान दर्ज किए गए हैं और न ही प्रभारी के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई है। इससे संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पिपरिया रामनाथ निवासी रविशंकर पिता वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पथरिया टीआई रीता सिंह द्वारा गाली गलौज कर घसीटकर ले जाने एवं बीच से फाड़ देने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को शाम 6-7 बजे टीआई द्वारा संगठन के कार्यकर्ता गोविंद एवं खिलान को अवैध शराब पकड़वाने से थाना में बैठा लिया उन्हें छोड़ने के लिए मैंने बोला तो मुझे गाली गलौज कर धमकी दी गई। सेमरालोधी थाना पथरिया निवासी गोविंद उर्फ शिवराज सिंह ने बताया कि 6 फरवरी की शाम 4.30 बजे मैं एवं खिलान कल्याण सिंह, कल्लन पटेल, राजेश पटेल, राम सिंह सजिया हार केवलारी बोतराई के बीच अवैध शराब पकड़वाने के उद्देश्य से खड़े थे कि अवैध शराब आने की सूचना जैसे ही मिली की टीआई को सूचना दी तो थाने से एक फोरव्हीलर में एक हवलदार और सिपाही आए उन्होंने अनंतराम यादव से बीच पाव लाल पांच पाव सफेद अवैध शराब बाइक जब्त की और थाना ले गए। साथ ही हम लोगों को भी थाना आने को कहा।







हम सभी थाना पथरिया पहुंचे जहां गाली गलौज की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यवाही की मांग की है।

सीएसपी को ज्ञापन देते संगठन के पदाधिकारी।

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

िनगेटिव न्यूज
खबरें और भी हैं...