20 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाएगा
20 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाएगा
दमोह। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन में अध्यक्ष अमृत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से वीरांगना रानी अवंती मूर्ति पर श्रद्धांजलि के लिए 20 मार्च को शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष द्वारा लोधेश्वर पंचाग वर्ष 2016 का विमोचन किया गया। इस दौरान तिलक सिंह, दीवान थान सिंह, दीवान राम सिंह, प्रेमसिंह, लक्ष्मण सिंह पूर्व सैनिक, नन्हें सिंह, करन सिंह, भुजबल सिंह, मान सिंह एवं समस्त ब्लाकों से समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
वसंत पंचमी पर्व मनाया: दमोह। स्थानीय रप्र मोदी जैन उमा शाला में वसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती का पूजन अर्चन वंदना की गई। जिसमें शाला प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही। प्राचार्य एचआर खरे ने वसंत पंचमी पर्व एवं मां सरस्वती के महत्व को बताया।
सभी छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष शपथ ली, कि वे अपना कार्य मेहन से करेंगे एवं परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे।