वैलेंटाइन डे का िवरोध करने हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय रहे
बजरंग दल व अनेक संगठनों ने वैलेंटाइन डे का विरोध
युवाओं ने रेस्टारेंट में घुसकर लड़कियों के दुपट्टे खुलवाए
संचालकों ने लगाया अभद्रता का आरोप
भास्कर संवाददाता | दमोह
वैलेंटाइन डे का विरोध करने के लिए दिन भर हिंदू संगठन के सक्रिय रहे, लेकिन इसके बाद भी कई जोड़ों ने खुले आम इजहार किया। शहर की नौ गजा पहाड़ी पर दोपहर 1 बजे एक जोड़ा खुले आम प्यार का इजहार करते देखा गया। हालात यह रही कि जिसकी भी नजर पड़ी, उसने यह नजारा देखा। कंट्रोल रूम के पास तो जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना तीन युवक पहाड़ी पर चढ़े तो जोड़ा दूसरी अोर से नीचे उतर कर भाग गया। इधर युवाओं ने शहर सहित धार्मिक स्थल होटल, रेस्टारेंटों में पहुंचकर चोरी छिपे मिलने वाले प्रेमी जोड़ों पर नजर बनाए रखी। विरोध के चलते रेस्टारेंट संचालकों को परेशानी हुई।