विरोध के लिए बाइक से निकले बजरंगी
विरोध के लिए बाइक से निकले बजरंगी
दमोह| विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने रविवार को वैलेंटाइन डे का विरोध जताया। सुबह से युवा बाइकों पर घूमकर वैलेंटाइन डे मनाने वालों पर नजर रखे रहे। युवा बाइकों से सर्किट हाउस पहाड़ी, जटाशंकर मंदिर, बेलाताल टापू मंदिर, विभिन्न रेस्टारेंट, बड़ी देवी मंदिर परिसर सहित अन्य धार्मिक व पिकनिक स्पाटों पर पहुंचे और वहां मिले प्रेमी जोड़ियों को भगाया। वहीं शहर में घूमकर इस पाश्चात्य संस्कृति का सभी से विरोध करने का निवेदन किया। उधर फूल विक्रेताओं से भी लाल फूल गुलाब का विक्रय न करने की अपील की। होटल, रेस्टारेंट संचालकों को भी संदिग्ध जोड़ों को प्रवेश न देने की अपील की गई। बजरंग दल के जिला संयोजक विक्रांत गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि इस दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में नहीं बल्कि मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाएं। इस दिन को युवा अपने माता पिता की पूजा कर मनाने का संकल्प लें। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं की मौजदूगी रही।