बाइक कार से टकराई, एक गंभीर, चार घायल
बनवार। जबेरा थाने क्षेत्र के जबलपुर दमोह हाइवे पर सतघाटिया और सिंग्रामपुर के बीच रविवार की शाम साढ़े 5 बजे एक बाइक व मारूति कार में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे सामने से आ रही एक मारूति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में घुस गई। इस घटना में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार पाटन निवासी निवासी राजेश जैन अपने अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 8557 से जबलपुर से सागर जा रहे थे। इसी बीच शाम साढ़े 5 बजे सिंग्रामपुर के पास दमोह से बाइक क्रमांक यूपी 94 एच 2874 से आ रहे आर्मीमेन रनधीर सिंह 37 की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिससे रनधीर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण 108 वाहन से जबलपुर भेजा गया। वहीं टक्कर के बाद मारूति कार अनयंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसी। जिससे कार में सवार राजेश उर्फ सुशील जैन 42, शीतलचंद जैन, परमानंद पांडे सहित महिला नीतू जैन को चोटें आई हैं।
मौके पर पहुंचे एएसआई प्रहलाद तिवारी ने बताया कि बाइक चालक को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण तत्काल में जबलपुर भेजा गया। वहीं कारण चालकों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मारूति को जब्त कर मामला विवेचना में लिया है। वहीं देहात थाना क्षेत्र के कंचनपुरा निवासी किशोरीलाल पिता रामलाल यादव 55 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी ट्रक नंबर आरजे 14 जेयू 5796 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।