पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला ने मृत बच्ची को जन्मा, जबलपुर रैफर

महिला ने मृत बच्ची को जन्मा, जबलपुर रैफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। जिला अस्पताल में शनिवार की रात करीब 11.30 बजे एक महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत गंभीर होने पर देर रात उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया। महिला को जिला अस्पताल से रैफर करने के बाद परिजन परेशान होते रहे।

परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में मरीज के हालत की सही जानकारी नहीं दी गई। जानकारी अनुसार तारादेही थाना क्षेत्र के हनुमत बाग निवासी सुनील आदिवासी की 22 वर्षीय प|ी रोशनी को शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 10 बजे उसकी डिलेवरी कराई गई, लेकिन उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया।

महिला के साथ आई आशा कार्यकर्ता हल्कीबाई ने बताया कि महिला को ब्लड की कमी थी, उसकी स्थिति काफी कमजोर थे, बड़ी मुश्किल से डिलेवरी हुई लेकिन नवजात मृत अवस्था में निकला। इसके बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। महिला की सास सूरजरानी ने बताया कि उनकी बहू की हालत कमजोर थी डिलेवरी में परेशानी होगी इसकी जानकारी अस्पताल में नहीं दी गई, जब बच्ची मर गई तो ब्लड चढ़ाकर आधी रात को रैफर कर दिया। मामले में सिविल सर्जन डॉ. बीआर अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...