पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 36 करोड़ 70 लाख की जल प्रदाय योजना से पहुंचेगा 22 ग्रामों में पानी

36 करोड़ 70 लाख की जल प्रदाय योजना से पहुंचेगा 22 ग्रामों में पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटेरा में समारोह में हुआ भूमिपूजन 14 पानी की टंकियां बनेगीं

भास्कर संवाददाता। दमोह

प्रदेश के वित्त, जलसंसाधन मंत्री जयंत मलैया ने रविवार को मप्र जल निगम के द्वारा पटेरा में 36 करोड़ 70 लाख की व्यारमा समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प दमोह जिले को समग्र विकास की ओर ले जाकर प्रदेश को विकसित और देश में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा प्रदेश में सिंचाई क्षमता 7 लाख हेक्टर से बढ़कर अब 28 लाख हेक्टर हो गई है और आगे बढ़ाने तेज गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा पंचमनगर परियोजना से आगामी वर्ष सें सिंचाई होने लगेगी। वित्त मंत्री ने नागरिकों-किसानों से आग्रह किया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फरवरी को सीहोर आ रहे हैं।

मप्र सरकार उनका नागरिक अभिनंदन कर रही है। आप भी वहां पहुंचे। वित्त मंत्री ने विधायक उमादेवी की मांग पर कहा पटेरा क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं का सर्वे कराएंगे। क्षेत्र में एक और नवीन हाई स्कूल की मांग के साथ कॉलेज खोलने की मांग रखी। ईई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पवार ने बताया कि व्यारमा बहु ग्राम जल प्रदाय योजना ब्लाक पटेरा योजना में सम्मिलित ग्रामों में 14 टंकियां बनेंगी।

इन ग्रामों में बनेगी टंकियां
जिन ग्रामों में टंकियां बननीं हैं, उनमें कुंडलपुर, फतेहपुर, बिलगुंवा, तिरगढ़, बर्रट मड़िया, सिंगपुर, रेवझामाधो, कोटा, हरदुआ पहाड़ी, पालार्जुनी, रमगढ़ा, हरदुआघाट, कुंअरपुर, पड़री सहजपुर, चोपरा राजाबंदी, पथरिया, बमनपुरा, नादिया महूंना कुड़ई शामिल है। इनकी लागत 36 करोड़ 70 लाख रुपए है। योजना पूर्ण होने पर लाभान्वित ग्रामवासियों को 55 लीटर शुद्ध पेयजल प्रति व्यक्ति प्रतिदन प्राप्त होगा। यह कार्य 2 वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

यह रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, विधायक पथरिया लखन पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष मालती तंतुवाय, जनपद अध्यक्ष बद्री पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

दमोह। पटेरा में वित्त एवं जलसंसाधन मंत्री ने व्यारमा समूह जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...