ओम सांईराम क्लब ने 5 विकेट से ट्राॅफी पर जमाया कब्जा
खेलकूद, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने उठाए जा रहे अनेक कदम : मलैया
भास्कर संवाददाता। हिंडोरिया
नगर के श्रीराम क्लब के तत्वाधान में जागेश्वरनाथ स्कूल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट ट्राफी का फाइनल मुकाबला ओमसाईराम क्लब दमोह व सीएमआईसीएम के बीच खेला गया। जिसमें ओम साईंराम ने सीआईसीएम को 5 विकेट से हराकर ट्राफी प कब्जा किया। मेन आफ द मैच एवं सीरिज ओम साई राम क्लब के सत्यम को दिया गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री जयंत मलैया, शिवचरण पटेल, देव नारायण श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह, सिद्धार्थ मलैया, राजकुमार जैन, चरण पटेल, गंगा प्रसाद चौबे मौजूद थे। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआइसीएम टीम सत्यम की तूफानी गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से ताश के पत्रों की तरह विखर गई और मात्र 87 रनों पर धरासाई हो गई।
जबाव में ओम साईं राम क्लब ने यह लक्ष्य मात्र 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया। गेंदबाजी एवं बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण सत्यम को आॅलराउडर का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री मलैया ने कहा कि अनुशासित,स्वस्थ समाज तथा परंपरा निर्माण में खेलकूद सदैव सहायक रहे हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते कहा कि प्रदेश में खेलकूद एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। मैच में एंपायरिंग बबलू ठाकुर, चट्टान सिंह स्कोरिंग मंगल सिंह, कामेंट्री एवं संचालन सुजात खान द्वारा किया गया। मैच में रामसिंह ठेकेदार, सीपी प्यासी, देव सिंह, सूरज ताम्रकार, हल्कू सींग, तैयुब अली, गुडडू सईद, सुधांशु चौबे, रफीक मासाब, दिलीप जोसी, गनेश सिंह, सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद थे।
हिंडोरिया। नगर के श्रीराम क्लब के तत्वाधान में जागेश्वरनाथ स्कूल मैदान पर विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथि।