- Hindi News
- सुबह की सभी ट्रेनें लेट, अप डाउन करने वाले यात्री रहे परेशान
सुबह की सभी ट्रेनें लेट, अप-डाउन करने वाले यात्री रहे परेशान
यह ट्रेनें प्रभावित होने से परेशान होते रहे लोग
लगभग डेढ़ घंटे दतिया स्टेशन पर खड़ी रही मंगला एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनें भी चली तीन से चार घंटा लेट। यात्री हुए परेशान।
भास्करसंवाददाता| दत
आगरामें रेलवे का ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) वायर टूटने से बुधवार को ट्रेनें चार तक घंटे प्रभावित रही। सुबह के समय चलने वाली अधिकांश ट्रेनों के लेट आने से अप-डाउन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मंगला एक्सप्रेस दतिया स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। यात्रियों को यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि ट्रेनों को क्यों रोका जा रहा है?
बुधवार की सुबह तड़के तीन बजे आगरा के पास रेलवे संचालन में अहम भूमिका निभाने वाला ओएचई वायर टूट गया। वायर टूटने से दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर ट्रेनों के पहिए थम गए। सुबह लगभग साढ़े सात बजे वायर जुड़ने के बाद ट्रैक पर रेलों का आवागमन शुरू हो सका। दतिया स्टेशन पर सुबह लगभग साढ़े नौ बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
ओचई वायर टूटने से रेलवे ट्रैफिक हुआ प्रभावित
^आगरा के पास ओएचई वायर टूट जाने से रेलवे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। लगभग साढ़े नौ बजे ट्रैफिक शुरू कर दिया गया था। रविप्रकाश, पीआरओउत्तर मध्य रेलवे झांसी मण्डल
झांसी की ओर से आने वाली मंगला एक्सप्रेस को सुबह साढ़े सात बजे दतिया स्टेशन पर रोक दिया गया था। मंगला एक्सप्रेस लगभग सवा नौ बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। दतिया स्टेशन से रवाना होने वाली सदन एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे, बुन्देलखण्ड लगभग दो घंटे देरी से पहुंची। पैंसेजर सहित दतिया स्टेशन को क्रास करने वाली सभी सुपर फास्ट एक्सप्रेस लेट हुईं।
अप डाउन करने वाले यात्री हुए परेशान
बायरटूटने के कारण ट्रेनों के लेट होने से सर्वाधिक परेशानी डेली अप डाउन करने वाले यात्रियों को हुई। ग्वालियर पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्र-छात्राएं एवं डबरा ग्वालियर में सर्विस कर रहे कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंच सकें।
दतिया स्टेशन पर खड़ी मंगला एक्सप्रेस और परेशान होते यात्री।
अर्जेन्ट काम से जाना था डबरा, नहीं मिली कोई ट्रेन, कैसे पहंुचेंगे नौकरी पर हो रही चिंता
^सुबह नौ बजे अर्जेन्ट काम से डबरा पहुंचना था। सात बजे से स्टेशन पर खड़ा हूं। ही कोई ट्रेनें आने का कारण बता रहा। मंगला आकर भी रुक गई। ट्रेन के इंतजार में बस भी निकल गई। मुकेशगुप्