- Hindi News
- मेहंदी में सीमा एवं रंगोली में चंचल ने बाजी मारी
मेहंदी में सीमा एवं रंगोली में चंचल ने बाजी मारी
अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी लगाते प्रतिभागी।
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं। आज निकलेगा चल समारोह।
भास्करसंवाददाता| दतिया
बुधवारको श्री अग्रवाल पंच कमेटी के तत्वावधान में दो दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता के साथ किया गया। गुरुवार को चल समारोह के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर के समय अग्रवाल महिला मण्डल के तत्वावधान में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिताओं ने अपने ही हाथों पर मेहंदी से विभिन्न कलाकृतियों को उकेरा। प्रतियोगिता में निर्णयक मण्डल ने सीमा अग्रवाल को प्रथम, शिवांगी अग्रवाल को दूसरा एवं ज्योति एवं शैली अग्रवाल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान दिया। रंगोली प्रतियोगिता में चंचल अग्रवाल को प्रथम, सुनैना अग्रवाल को दूसरा एवं राधा अग्रवाल शिवांगी अग्रवाल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान दिया गया। कार्यक्रम में वन मिनट एवं चेयर रेस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पंच कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, वल्लभ अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, डॉ. कपिल गोयल, महिला मण्डल की किरन अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, माधुरी गोयल, डॉ. हर्षा गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आजप्रभातफेरी एवं चल समारोह: गुरुवारको जयंती महोत्सव के तहत सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शाम को श्री अग्रसेन चौराहा बमबम महादेव के पास से आकर्षक झांकियों के साथ चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह का समापन अग्रवाल धर्मशाला पर किया जाएगा। पंच कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल से अग्र बंधुओं से चल समारोह में शामिल होने की अपील की हैं।