पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी कृषि महोत्सव का तीन दिन करेंगे विरोध

पटवारी कृषि महोत्सव का तीन दिन करेंगे विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारियों का आरोप- विधायक ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी।

भास्करसंवाददाता| दतिया

भांडेरविधायक घनश्याम पिरोनिया द्वारा कृषि महोत्सव की समीक्षा बैठक में पटवारियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जिले के सभी पटवारी कृषि महोत्सव का काली पट्‌टी बांधकर विरोध करेंगे। यह विरोध तीन दिन तक चलेगा। इस संबंध में बुधवार को पटवारी संघ ने जिलाध्यक्ष सुनीता बघेल के नेतृत्व में पीएस जाटव को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भांडेर तहसील कृषि महोत्सव की समीक्षा बैठक के दौरान भांडेर विधायक श्री पिरोनिया ने पटवारियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।